अपने मन की बात कहना वैसे ही आसान नहीं होता। और अगर वह बात ऐसी भाषा में कहनी पड़े जिसमें आप सहज नहीं हैं, तो यह और मुश्किल हो जाता है। डॉ. सतीश कुमार पूरी consultation हिंदी में करते हैं, ताकि आप अपनी परेशानी अपने शब्दों में बता सकें।
मानसिक स्वास्थ्य की जांच ज़्यादातर बातचीत से होती है। डॉक्टर को समझना होता है कि आपकी नींद कैसी है, किस बात की चिंता रहती है, दिन भर में मूड कैसे बदलता है, और घर या काम पर क्या चल रहा है। छोटी-छोटी बातें ही अक्सर सही diagnosis तक पहुंचाती हैं।
घबराहट, बेचैनी, मन नहीं लगता, दिल बैठ जाता है. ऐसे शब्द अक्सर अंग्रेज़ी से ज़्यादा सही बात कह देते हैं। आप इन्हें वैसे ही बोल सकते हैं। कई मरीज़ अंग्रेज़ी में शुरू करते हैं और बात निजी होते ही हिंदी में आ जाते हैं। यह बिल्कुल ठीक है।
जो हिंदी में सोचते और बोलते हैं। अपनी भावनाएं उसी भाषा में सबसे साफ़ बताई जा सकती हैं जिसमें आप सोचते हैं।
परिवार के बड़े-बुज़ुर्ग। याददाश्त की समस्या, उदासी या नींद न आना, बुज़ुर्गों में इनकी जांच तब आसान होती है जब वे बिना झिझक अपनी भाषा में बात कर सकें।
बच्चों के लिए आए माता-पिता। बच्चे के व्यवहार, पढ़ाई या मूड से जुड़ी चिंता आप हिंदी में खुलकर बता सकते हैं, और इलाज का पूरा प्लान भी हिंदी में समझ सकते हैं।
परिवार जहां सब अलग भाषा पसंद करते हैं। अगर घर में कोई हिंदी और कोई अंग्रेज़ी में सहज है, तो बातचीत दोनों भाषाओं में चल सकती है। डॉ. सतीश अंग्रेज़ी में भी consultation करते हैं।
स्माइलिंग ब्रेन सेंटर, लाजपत नगर पार्ट 1, दिल्ली, डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास। फ़ोन: +91 97111 74678
फील एन हील क्लिनिक, सेक्टर 44, नोएडा, सोम बाज़ार रोड, चंद्रा हॉस्पिटल के पास। फ़ोन: +91 95990 91638
ऑनलाइन consultation वीडियो कॉल पर, अगर आप घर से शुरुआत करना चाहें।
पहली consultation एक बातचीत है, कोई इम्तिहान नहीं। डॉ. सतीश आपके लक्षण, वे कब से हैं, नींद, भूख, काम और परिवार, और अभी ली जा रही दवाइयों के बारे में पूछते हैं। हर consultation पूरी तरह गोपनीय रहती है। फीस, दवाइयों और गोपनीयता से जुड़े आम सवालों के जवाब FAQ पेज पर हैं।
डॉ. सतीश कुमार ने AIIMS दिल्ली से MD Psychiatry की है और उन्हें 11 साल से ज़्यादा का अनुभव है।
अपॉइंटमेंट बुक करें